सिंगापुर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को मिली निराशा, मुकाबला 1-1 से हुआ ड्रॉ

सिंगापुर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को मिली निराशा, मुकाबला 1-1 से हुआ ड्रॉ


Last Updated:

शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और निचली रैंकिंग वाली सिंगापुर टीम ने उसे फीफा अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच में 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया.

शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को मिली निराशा. (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली. शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम (India national football team) जीत दर्ज नहीं कर सकी और निचली रैंकिंग वाली सिंगापुर टीम (Singapore national football team) ने उसे फीफा अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच में 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया.

सिंगापुर के लिए इखसान फांडी ने 37वें मिनट में गोल किया लेकिन छह मिनट बाद ही भारत के आशिक कुरूनियन ने कप्तान सुनील छेत्री की मदद से बराबरी का गोल दाग दिया.

जैकसन सिंह ने सिंगापुर के हाफ में प्रवेश किया और गेंद छेत्री को सौंपी जिन्होंने इसे आगे कुरूनियन को थमाया. कुरूनियन ने बायें पैर से किक लगाकर सिंगापुर के गोलकीपर और कप्तान हसन सनी को छकाते हुए गोल दागा.

भारत विश्व रैंकिंग में 104वें और सिंगापुर 159वें स्थान पर है. सिंगापुर पहले मैच में वियतनाम से 0-4 से हार गया था. भारत को अब वियतनाम से मंगलवार को खेलना है.

राकेश सिंह

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है…और पढ़ें

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है… और पढ़ें

homesports

India vs Singapore: शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को मिली निराशा



Source link