Last Updated:
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के फोन से मिले डिटेल्स में संजय वर्मा नामक एक नया नाम सामने आया था जिससे पुलिस पूछताछ कर रही थी. सोनम इस नंबर पर घंटों बात करती थी. पूछताछ म…और पढ़ें
सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी
Honeymoon Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की जांच तेजी से चल रही है. इस समय शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में मौजूद है और आरोपियों के परिजनों से हत्याकांड को लेकर सवाल-जवाब कर रही है. वहीं कल से संजय वर्मा नाम के एक शख्स की खूब चर्चा हो रही थी. बुधवार को मिले डेटा से पता चला कि वह दो मोबाइल नंबरों का उपयोग कर रही थी. इनमें से एक नंबर से मार्च-अप्रैल में 200 से अधिक कॉल किए गए, जिनसे सुबह, शाम और देर रात तक लंबी बातचीत थीं. यह नंबर ‘संजय वर्मा’ के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इसे सह-आरोपी राज कुशवाह, जो सोनम का कथित प्रेमी है, उपयोग कर रहा था. अब पुलिस को शक है कि राज ने किसी और की आईडी का उपयोग करके सिम कार्ड लिया था.
यह नंबर आखिरी बार 8 जून की रात 11:30 बजे व्हाट्सएप पर एक्टिव था. खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम का कहना है कि, ‘हम यह जांच रहे हैं कि क्या राजा की मौत से किसी को पैसों से फायदा होने वाला था या नहीं.’ उन्होंने बताया कि शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में ही रहेगी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके. ‘प्रारंभिक जांच में लव ट्रायंगल की ओर इशारा हुआ था, लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि क्या अन्य मकसद, जैसे पैसों का लाभ तो नहीं था, क्योंकि राजा को हाल ही में एक कॉन्ट्रैक्ट मिला था.’
पुलिस ने बताया कि 2 जून को राजा के शरीर के पास मिली सफेद शर्ट आकाश की थी. एसपी ने कहा कि तीनों ने जानबूझकर ट्रेक के दौरान राजा से दोस्ती की थी, ‘उन्होंने राजा को बताया कि वे भी मध्य प्रदेश से हैं. इस तरह उन्होंने राजा का भरोसा जीता. फिर भरोसे का फायदा उठाकर उन्होंने राजा की हत्या की थी. एक अन्य पर्यटक ने अनजाने में डबल डेकर ब्रिज से राजा और सोनम के एक साथ ट्रेकिंग करने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. शायद यह राजा का आखिरी फुटेज है जब वह जिंदा था.