Last Updated:
Champions League Final: पुलिस को स्टेड डि फ्रांस स्टेडियम में लिवरपूल समर्थकों पर काबू पाने के लिए ऐसा करना पड़ा. फैंस के हुड़दंग के कारण मैच शुरू होने में 37 मिनट की देरी भी हुई. इस खिताबी मुकाबले को रियल मैड्…और पढ़ें
स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे. (AFP)
पेरिस. फुटबॉल फैंस के बीच अकसर झड़प या अपनी पसंदीदा टीमों को लेकर विवाद होते रहते हैं. ऐसा ही कुछ शनिवार को देखने को मिला. लिवरपूल और रियल मैड्रिड के बीच चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट (Champions League Football) के फाइनल मैच से पहले पेरिस में ‘स्टेड डि फ्रांस’ स्टेडियम के बाहर फैंस ने हुड़दंग मचाया और अराजकता फैलाई. पुलिस को हुड़दंग मचाने वाले इन फैंस पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.
एक प्रशंसक कोल्म लैसी ने कहा, ‘बच्चे रो रहे हैं, लोग भीड़ में फंस गए हैं. लोग लाइन तोड़कर स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे हैं.’ एंजेला मर्फी नाम की प्रशंसक ने कहा, हम यहां छह बजकर 15 मिनट से खड़े है. मुझे अस्थमा है और आंसू गैस के गोले से मेरी स्थिति खराब हो गई है. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड भी आंसू गैस के चपेट में आ गए और कुछ देर के लिए उनकी स्थिति अचेत जैसी हो गई.