स्पेन और जर्मनी ने फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, भारत में होना है टूर्नामेंट

स्पेन और जर्मनी ने फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, भारत में होना है टूर्नामेंट


Last Updated:

FIFA U-17 Women’s World Cup: जर्मनी और स्पेन इस तरह चीन, जापान, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ब्राजील, चिली, कोलंबिया और मेजबान भारत के साथ शामिल हो जाएंगे जिन्होंने 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले फीफा अ…और पढ़ें

स्पेन और जर्मनी ने फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. (Twitter/FIFAWWC)

नई दिल्ली. गत चैंपियन स्पेन और जर्मनी ने यूएफा यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया. यह टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में खेला जाना है. स्पेन और जर्मनी ने बोस्निया और हर्जेगोविना में खेली जा रही यूरोपीय महिला अंडर-17 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में क्रमश: फ्रांस और नीदरलैंड को हराया. अब रविवार को होने वाले फाइनल मैच में इन दोनों टीमों की भिड़ंत होगी.

फ्रांस और नीदरलैंड के बीच रविवार को होने वाले तीसरे स्थान के मुकाबले की विजेता टीम भी फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए यूरोप से क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम होगी. फीफा ने भारत में होने वाले आयु ग्रुप महिला टूर्नामेंट के लिए यूरोप को तीन स्थान दिए हैं.

जर्मनी और स्पेन इस तरह चीन, जापान, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ब्राजील, चिली, कोलंबिया और मेजबान भारत के साथ शामिल हो जाएंगे जिन्होंने 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए अपने स्थान सुनिश्चित कर लिए हैं.

16 टीमों के विश्व कप के लिए अभी सिर्फ अफ्रीकी प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का पता नहीं चला है. अफ्रीकी क्वालीफाइंग का फाइनल दौर अभी किया जाना बाकी है. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भुवनेश्वर, मडगांव और नवी मुंबई में खेला जाएगा.

homesports

फीफा U-17 महिला वर्ल्ड कप: स्पेन और जर्मनी ने कटाया टिकट, भारत करेगा मेजबानी



Source link