बैतूल में महिला को खंभे से बांधकर माराने का वीडियो सामने आया है।
बैतूल में एक महिला काे खंभे से बांधकर पीटा गया। महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसकी एक भी नहीं सुनी। महिला बार-बार माता रानी मदद कर मां कह रही है। उसके पीछे ही एक महिला की कहती है कितना बड़ा जादू किया, पूछो तभी तो बांधा।
.
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। घटना मोहटा थाना क्षेत्र की है।
बताया गया कि महिला को मार रहे लोग उसके ही ससुराल पक्ष के हैं। उसका आरोप है कि पति के निधन के बाद परिवार के लोग उसे घर से भगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष पति की मौत के बाद उसे घर से भगा रहा है।
पति की मौत के बाद परेशान कर रहा ससुराल पक्ष वीडियो में दिख रही पीड़िता ने बताया पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित कर रहा है और ससुराल में नहीं रहने देना चाहता। रजनी का आरोप है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, उस पर जादू-टोने का भी आरोप लगाकर उसे बदनाम किया जा रहा है। वीडियो में दिख रही घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद मामला फिर तूल पकड़ गया है।
रजनी ने बुधवार को एसपी और कलेक्टर को आवेदन देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला को अस्पताल ले जाया गया था।
हालांकि, पीड़िता का कहना है कि अब तक ससुराल पक्ष पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि
महिला की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
