इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। राजा के छोटे भाई विपिन रघुवंशी ने अब सोनम की बचपन की दोस्त अलका पर भी संदेह जताया है। उनका कहना है कि अलका इस पूरी साजिश में शामिल हो सकती है। फिलहाल अलका घर पर न
.
विपिन रघुवंशी ने गुरुवार को फिर एक बार सोनम के नार्को टेस्ट की मांग दोहराई। उनका कहना है कि सोनम अभी भी कई बातें छिपा रही है। नार्को टेस्ट से मामले में कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।
घर के पास ही रहती थी अलका विपिन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, “एक अलका नाम की लड़की का नाम सामने आया है, जो सोनम की बचपन की दोस्त रही है। वह घर के पास ही रहती थी। हालांकि उसे कभी देखा नहीं। ये भी नहीं पता कि वह ऑफिस में काम करती थी या नहीं। लेकिन कोई भी लड़की अगर ऐसी घटना को अंजाम देती है, तो किसी ना किसी से जिक्र ज़रूर करती है।”
राजा के छोटे भाई विपिन रघुवंशी ने अब सोनम की बचपन की दोस्त अलका पर भी संदेह जताया है।
पारिवारिक मित्र भी रही है अलका सूत्रों के अनुसार, अलका और सोनम की पुरानी जान-पहचान रही है। यह भी कहा जा रहा है कि अलका उनके पारिवारिक मित्रों में रही है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह सोनम की शादी में शामिल हुई थी या नहीं।

गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने गोविंद के 3 कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
इंदौर में SIT की 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ
शिलॉन्ग से आई एसआईटी टीम पिछले तीन दिनों से इंदौर में है और स्थानीय क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर जांच कर रही है। पुलिस ने राजा रघुवंशी और सोनम के परिवार के सदस्यों, गोविंद के यहां काम करने वाले कर्मचारियों और उस टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की है जो सोनम को इंदौर से यूपी ले गया था। हालांकि, पूछताछ किए गए लोगों के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

सोनम-राज दो दिन और पुलिस रिमांड पर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को दो दिन और पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वहीं बाकी तीन आरोपियों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
राजा की पत्नी सोनम समेत सभी आरोपी 18 जून तक पुलिस रिमांड में थे। इस दौरान शिलॉन्ग पुलिस ने पांचों आरोपियों से वारदात का रीक्रिएशन भी कराया।
एसपी बोले- 90 दिन से पहले चार्जशीट करेंगे तैयार पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार पर जंग लगा है। हम इसे केंद्रीय फोरेंसिक को भेज रहे हैं, ताकि पता चल सके कि इस पर कोई खून के धब्बे मौजूद हैं या नहीं। हम 90 दिन से पहले ही चार्जशीट तैयार करने की कोशिश करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम और राज दो दिन और पुलिस रिमांड पर

शिलॉन्ग पुलिस आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट में आरोपियों की रिमांड बढ़ा दी।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को दो दिन और पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वहीं बाकी तीन आरोपियों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें…