Last Updated:
Russia-Ukraine War: सबसे बड़े फुटबॉल क्लब में से एक चेल्सी के रशियन मालिक रोमन अब्रामोविच ब्रिकी से होने वाली आय से रूसी हमले से प्रभावित यूक्रेन के लोगों की मदद की करेंगे. इसके लिए उन्होंने टीम को एक चैरिटे…और पढ़ें
नई दिल्ली. रूस और यूकेन (Russia- Ukraine war) के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है. इस बीच खबर आई है कि रूस के रोमन अब्रामोविच सबसे बड़े फुटबॉल क्लब में से एक चेल्सी (Chelsea FC) को बेचने की तैयारी कर रहे हैं. रोमन ने 2003 में इस क्लब को खरीदा था. इसके बाद इस क्लब ने कई बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की. चेल्सी 2020-2021 यूएफा चैंपियंस लीग की विजेता है. अप्रैल 2021 में फोर्ब्स के अनुसार इस फुटबॉल क्लब की कीमत 3.2 बिलियन डॉलर यानी 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक है.
टीम को चैरिटेबल फाउंडेशन स्थापित करने का दिया निर्देश
चेल्सी के मालिक ने कहा कि क्लब को बेचने का फैसला फैंस, यहां काम करने वाले स्टाफ, स्पॉन्सर और पार्टनर्स के लिए बेहतर है. इसे बेचने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी, बल्कि एक प्रोसेस के तहत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वो कोई ऋण चुकाने के लिए कहेंगे. उन्होंने कहा कि चेल्सी को खरीदना उनके लिए कभी बिजनेस या पैसे को लेकर नहीं था, बल्कि यह तो खेल और क्लब के लिए उनका जुनून था.