भारत के पूर्व फुटबॉलर ने दुनिया को कहा अलविदा, एशियन गेम्‍स में देश को दिलाया था मेडल

भारत के पूर्व फुटबॉलर ने दुनिया को कहा अलविदा, एशियन गेम्‍स में देश को दिलाया था मेडल


Last Updated:

भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक (subhash bhowmick) का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया. 1970 में वह एशियन गेम्‍स में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने वाली भारतीय भारतीय टीम का भी हिस्‍सा थे.

भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया. (pc: @WestBlockBlues)

नई दिल्‍ली. भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक  (subhash bhowmick)  का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया. वह 72 वर्ष के थे. अपने करियर में सुभाष ने देश के 2 बड़े फुटबॉल क्‍लब ईस्‍ट बंगाल और मोहन बागान का भी प्रतिनिधित्‍व किया. 1970 से 1985 तक उन्‍होंने कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनधित्‍व किया. 1970 में वह एशियन गेम्‍स में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने वाली भारतीय भारतीय टीम का भी हिस्‍सा थे.

उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से गुर्दे के रोग और मधुमेह से पीड़ित थे और उन्होंने सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली. उन्होंने कहा कि वह पिछले लगभग साढ़े 3 महीने से नियमित रूप से डायलिसिस से गुजर रहे थे. करीब 23 साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी.

विवादों से घिरा रहा करियर 

खेल से संन्‍यास लेने के बाद उन्‍होंने कोचिंग में अपना करियर आगे बढ़ाया. वह पहले मोहन बागान के साथ कोच के रूप में जुड़े और फिर ईस्ट बंगाल के सबसे सफल कोच बने. उनके कोच रहते हुए ईस्ट बंगाल ने 2003 में आसियान कप का खिताब जीता था. उन्हें कोलकाता मैदान का ‘जोस मारिन्हो’ कहा जाता था.

Womens Asian Cup: ईरान से ड्रॉ खेला, फिर भी महिला टीम ने जीता पूर्व कप्तान का दिल

भौमिक ने 19 साल की उम्र में राजस्थान क्लब से अपने करियर की शुरुआत की. इस राइट विंगर ने ‘ड्रिबलिंग’ ने अपने कौशल के कारण एक दशक तक राष्ट्रीय फुटबॉल में अपना दबदबा बनाये रखा. उन्होंने 1971 में मर्डेका कप में फिलीपींस के खिलाफ हैट्रिक बनायी थी. उनका करियर विवादों से भी घिरा रहा, क्योंकि 2005 में रिश्वत के मामले में दोषी पाये जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था.

homesports

भारत के पूर्व फुटबॉलर का निधन, एशियन गेम्‍स में देश को दिलाया था मेडल



Source link