Last Updated:
Teetar Bird: प्रकृति में एक से बढ़कर एक जीव हैं. तीतर के बारे में सभी ने सुना होगा, लेकिन आज इसके पानी पिलाने का हुनर भी देख लीजिए, बहुत कम लोगों को पता होगा…
शायद आपको यह बात नहीं मालूम होगी कि तीतर पक्षी अपने बच्चों की प्यास बुझाने के लिए पंखों में पानी भरकर लाता है. फिर बच्चों को पिलाता है. सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, पर ये सच है.

इस पक्षी को इंडियन सैंड ग्राउस पक्षी भी कहते हैं, जो एक कबूतर की प्रजाति का होता है. सामान्य भाषा में इसे तीतर भी कहा जाता है, जो शुष्क क्षेत्र में पाया जाता है.

हैरान करने वाली बात ये कि यह पक्षी 20 किलोमीटर तक उड़ान भरता है. इस समय इसके पंखों में पानी स्टोर रहता है, जिससे वह अपने बच्चों की प्यास को बुझा देता है. ताज्जुब ये कि इतनी गर्मी में पंखों के अंदर स्टोर पानी सूखता तक नहीं.

इन पक्षियों के प्रजनन का समय जनवरी माह से लेकर जून माह तक होता है. सामान्य तौर पर पक्षी अपनी चोंच से पानी लेकर उड़ान भरते हैं, लेकिन यह पक्षी अपने पंखों में पानी लाता है.

इन पक्षियों की पंखों की बनावट अद्भुत होती है, जिससे पानी स्टोर आसानी से हो जाता है. क्योंकि, उनके पंख काफी घने होते हैं, जिसमें पंख पानी को सोख लेते हैं.

जब चूजों को पानी पीना होता है, तब इन गीले पंखों से चूजे पानी पिया करते हैं. अपनी प्यास बुझाते हैं. हालांकि, इसके कारण पक्षी की उड़ान जरूर धीमी हो जाती है.

तीतर अक्सर जंगलों में कोहे के वृक्ष में बैठते हैं, क्योंकि इनके तनों से पानी आसानी से पक्षियों को मिल जाता है, जिससे उनके पंख गीले हो जाते हैं.

यही कारण है कि तीतर पक्षी अपनी रोचकता के लिए जाना जाता है, जो दिखने में काफी सुंदर भी दिखाई देता है.