Last Updated:
ओला इलेक्ट्रिक ने बैंगलोर में हाइपर डिलिवरी सर्विस शुरू की है, जिससे ग्राहकों को एक ही दिन में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी मिलेगी. Roadster X सीरीज की कीमत 74,999 रुपए से शुरू होती है.
ओला ने बैंगलोर में अपनी हाइपर डिलिवरी शुरू कर दी है.
हाइलाइट्स
- ओला ने बैंगलोर में हाइपर डिलिवरी सर्विस शुरू कर दी है.
- ग्राहकों को कुछ घंटे में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी मिलेगी.
- Roadster X सीरीज की कीमत 74,999 रुपए से शुरू होती है.
नई दिल्ली. वर्तमान समय में आप घर बैठे कुछ भी मंगा सकते हैं, वो भी सिर्फ 10-15 मिनट में. जैसी खाना या सब्जी. ओला इलेक्ट्रिक ने एक नई सर्विस शुरू की है जिससे ग्राहकों को एक ही दिन में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी मिल जाएगी जैसे कि सब्जी-भाजी, ग्रोसरी मिल जाती है. इस सर्विस को हाइपर डिलिवरी कहा जाता है और इसकी शुरुआत बैंगलोर से हुई है.
हाइपर डिलिवरी
हाइपर डिलिवरी के तहत ग्राहक जिस दिन स्कूटर बुक करेंगे, उसी दिन डिलिवरी होगी. यह सर्विस अभी तक किसी अन्य ईवी कंपनी ने नहीं दी है. ओला इलेक्ट्रिक ने इस सर्विस को शुरू करने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को तेजी से और स्मूथ बनाया जा सके.
Starting #HyperDelivery for @OlaElectric 🛵🏍️! Pilot in Bengaluru, scale up this quarter. Walk into our store, ride out with your vehicle within 1 hour!!Sounds simpler than it is, had to bring processes in-house, use AI to automate. Magical experience now!✨ pic.twitter.com/GzO8Lub8Wr