इस भारतीय बाइक ने दुनिया भर में ढाया ‘कहर’, 20 देशों में बनी नंबर 1, दो करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बिकीं

इस भारतीय बाइक ने दुनिया भर में ढाया ‘कहर’, 20 देशों में बनी नंबर 1, दो करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बिकीं


नई दिल्ली. बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Limited) ने घोषणा की है कि कंपनी की सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल ब्रांड, पल्सर (Bajaj Pulsar) ने 2 करोड़ यूनिट्स सेल का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी ने 50 से ज्यादा बाजारों में इस बाइक को सेल करके ये माइल स्टोर पार किया है. इसीलिए कंपनी ग्राहकों के लिए इस बाइक स्पेशल प्राइस लेकर आई है जिससे बायर्स 7,300 रुपये तक की बचत करने का मौका हासिल कर सकते हैं.

2001 में लॉन्च हुई पल्सर
2001 में लॉन्च हुई पल्सर सीरीज ने 1 करोड़ बिक्री का आंकड़ा (2001-2018) 17 साल में पार किया, जबकि अगले 1 करोड़ यूनिट्स सिर्फ 6 साल (2019-2025) में बिक गए. कंपनी की ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, पल्सर वर्तमान में 20 से ज्यादा देशों में टॉप स्पॉट पर है, जिसमें लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के प्रमुख बाजार शामिल हैं.

बजाज ऑटो लिमिटेड के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष, सारंग कनाडे ने कहा, “50+ देशों में 2 करोड़ मील का पत्थर पार करना हमारे ग्राहकों के विश्वास और वफादारी का प्रमाण है. इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हम अप्रैल में चुनिंदा पल्सर मॉडलों पर विशेष जश्न कीमतें पेश कर रहे हैं.”

पल्सर 125 नियॉन – 84,493 रुपये (बचत: 1,184 रुपये)
पल्सर 125 कार्बन फाइबर – 91,610 रुपये (बचत: 2,000 रुपये)
पल्सर 150 सिंगल डिस्क – 1,12,838 रुपये (बचत: 3,000 रुपये)
पल्सर 150 ट्विन डिस्क – 1,19,923 रुपये (बचत: 3,000 रुपये)
पल्सर N160 USD – 1,36,992 रुपये (बचत: 5,811 रुपये)
पल्सर 220F – 7,379 रुपये की बचत (केवल महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल)

पल्सर मोटरसाइकिलें 125cc से 400cc वेरिएंट्स में तीन प्लेटफॉर्म – क्लासिक, NS, और N – के तहत उपलब्ध हैं, जो विभिन्न प्रकार के राइडर्स की जरूरतों को पूरा करती हैं. बजाज ऑटो अपनी उपस्थिति को लगातार बढ़ा रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि पल्सर वैश्विक स्पोर्ट्स बाइकिंग सेगमेंट में टॉप फेवरेट बनी रहे.



Source link