विदिशा में 21-23 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट: आसमान में घने बादल छाए; 24 घंटों में हुई 93.4 मिमी बारिश – Vidisha News

विदिशा में 21-23 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट:  आसमान में घने बादल छाए; 24 घंटों में हुई 93.4 मिमी बारिश – Vidisha News


विदिशा में 21 से 23 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी।

विदिशा में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग ने 21 से 23 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

.

प्रदेश में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ लाइनें सक्रिय हैं। जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया।

गुरुवार को भी जिले में दिनभर मौसम बदलता रहा। कभी बादल छाए रहे, तो कभी हल्की धूप निकली। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में जिले में कुल 93.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश सिरोंज में 25 मिमी हुई।

  • कुरवाई- 22 मिमी
  • लटेरी में 12.3 मिमी
  • ग्यारसपुर में 11 मिमी
  • नटेरन में 7 मिमी
  • शमशाबाद में 6 मिमी
  • गुलाबगंज और विदिशा में 3-3 मिमी
  • बासौदा में 2.1 मिमी
  • पठारी में 2 मिमी



Source link