सचिन ने की भविष्यवाणी, बोले- इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3-1 से जीतेगी

सचिन ने की भविष्यवाणी, बोले- इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3-1 से जीतेगी


Last Updated:

सचिन तेंदुलकर का कहना है कि भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीतेगी. सचिन ने इस दौरान शुभमन गिल को अहम सलाह दी है. उन्होंने भारतीय कप्तान को सलाह दी है कि बाहर कौन उनके बारे में…और पढ़ें

सचिन ने भारत के टेस्ट सीरीज जीतने की भविष्यवाणी की.

हाइलाइट्स

  • सचिन तेंदुलकर को भारतीय टीम पर है भरोसा
  • भारत और इंग्लैंड शुक्रवार से होंगे आमने सामने
  • भारतीय टीम 94 साल में सिर्फ 3 सीरीज जीत पाई है

नई दिल्ली. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज रिजल्ट को लेकर दिग्गज अपनी अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी इस सीरीज की स्कोरलाइन को लेकर अपनी राय दे दी है. सचिन को लगता है कि भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से जीतेगी. भारत ने पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर मेजबानों को कड़ी टक्कर दी थी.सचिन को लगता है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड में कमाल कर सकती है.भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज शुक्रवार से लीड्स में शुरू होगा.

यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का हिस्सा होगी. क्रिकेट के दिग्गज तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का मानना है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड को उनकी ही सरजमीं पर हराने में सक्षम होगी. यह भविष्यवाणी उन्होंने क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में की. जहां उन्होंने भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन की प्रशंसा की.

सचिन ने जायसवाल, गिल और पंत की जमकर प्रशंसा की
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत की युवा टीम, जिसमें यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.ये सभी शानदार हैं और इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को इंग्लैंड के बल्लेबाजों खासकर जो रूट के लिए बड़ा खतरा बताया. तेंदुलकर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति पिछले डब्ल्यूटीसी चक्र में असफल रही थी.भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव इसका फायदा उठा सकते हैं.

तेंदुलकर ने इंग्लैंड को हल्के में न लेने की सलाह दी
हालांकि, तेंदुलकर ने इंग्लैंड को हल्के में न लेने की सलाह दी. सचिन ने कहा कि इंग्लैंड के पास अनुभवी खिलाड़ी और घरेलू परिस्थितियों का लाभ है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अनुशासन और धैर्य को महत्वपूर्ण बताया. खासकर लीड्स और लॉर्ड्स जैसे मैदानों पर. सीरीज का नाम अब ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ रखा गया है. जो सचिन और जेम्स एंडरसन के योगदान को सम्मानित करता है. दोनों दिग्गजों ने गुरुवार अपने नाम की ट्रॉफी का अनावरण किया.

18 साल में भारत सिर्फ 3 बार टेस्ट सीरीज जीत पाया है
भारत पिछले 18 साल से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है. टीम इंडिया 25 साल के युवा कप्तान शुभमन गिल की कैप्टेंसी में उतरेगी. वहीं इंग्लैंड की कमान 34 साल के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं.भारत ने 1932 में लॉर्ड्स स्टेडियम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सफर शुरू किया था. तब लेकर अब तक यानी 94 सालों में टीम इंडिया सिर्फ 3 टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में जीत पाई है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

सचिन ने की भविष्यवाणी, बोले- इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3-1 से जीतेगी



Source link