मां बेचती थी फूल… पिता थे ग्राउंड बॉय, बेटे ने क्रिकेट में कमाया नाम

मां बेचती थी फूल… पिता थे ग्राउंड बॉय, बेटे ने क्रिकेट में कमाया नाम


Last Updated:

पथुम निसंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 187 रन बनाए. वह अपनी पहली टेस्ट डबल सेंचुरी जरूर चूके लेकिन इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 1000 रन पूरे कर लिए. निसंका एक गरीब परिवार से आते …और पढ़ें

पथुम निसंका बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी से चूक गए.

हाइलाइट्स

  • पथुम निसंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 187 रन की पारी खेली
  • निसंका ने पिछले साल वनडे में दोहरा शतक जड़ा था
  • दाएं हाथ के बल्लेबाज निसंका का बचपन गरीबी में बीता है

नई दिल्ली. पथुम निसंका इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अच्छी पारियां खेल रहे हैं.श्रीलंकाई ओपनर ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज क पहले टेस्ट मैच में शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला. दाएं हाथ के निसंका ने गॉल में जारी टेस्ट मैच की पहली पारी में बेशक अपना दोहरा शतक चूक गए लेकिन उन्होंने टेस्ट करियर की अपनी सबसे बड़ी पारी खेली. निसंका ने पिछले साल फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया था. उन्होंने गॉल टेस्ट मैच में एक छोर संभाले रखा और संयमित पारी खेलकर टीम की लाज बचाई. निसंका का बचपन गरीबी में बिता है. उन्होंने यहां तक का सफर तय करने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना किया है.

पथुम निसंका (Pathum Nissanka) की मां पहले मंदिर के आगे फूल बेचती थीं जबकि पिता ग्राउंड ब्वॉय थे. साल 1998 में जन्मे निसंका को क्रिकेट से लगाव स्कूल के दिनों से था. वो इस गरीबी में भी क्रिकेट को नहीं छोड़े. उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की. उनके माता पिता ने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया. निसंका बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे.उन्होंने कालूतारा स्कूल की ओर से क्रिकेट खेली है. निसंका ने स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रेसिडेंट कॉलेज के खिलाफ मैच में 190 गेंदों पर 205 रनों की पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी थी.

निसंका ने लिस्ट ए क्रिकेट करियर की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट्स वनडे टूर्नामेंट में हंबनटोटा जिले की ओर से की. 24 फरवरी 2018 को उन्होंने 2017-18 एसएलसी टी 20 टूर्नामेंट में बदुरेलिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से टी20 में पदार्पण किया. वह साल 2024 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बने थे.अफगानिस्तान के खिलाफ निसंका ने 139 गेंदों पर 20 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन बनाए. निसंका ने तब दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी तोड़ा जिन्होंने भारत के खिलाफ 189 रन की पारी 24 साल पहले खेली थी.

27 वर्षीय पथुम निसंका ने श्रीलंका के लिए 16 टेस्ट, 66 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 936 रन दर्ज हैं जबकि वनडे में वह 2508 रन बना चुके हैं. टी20 में निसंका 1734 रन जुटा चुके हैं. वह टेस्ट में 2 और वनडे में 6 शतक लगा चुके हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

मां बेचती थी फूल… पिता थे ग्राउंड बॉय, बेटे ने क्रिकेट में कमाया नाम



Source link