Last Updated:
रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी6 को भारत में पेश किया है. द्वितीय विश्व युद्ध की फ्लाइंग फ्ली से प्रेरित इस बाइक की रेंज 100-150 किमी तक होने की उम्मीद है.
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक अभी कॉन्सेप्ट स्टेज में हैं.
हाइलाइट्स
- रॉयल एनफील्ड ने पहली इलेक्ट्रिक बाइक पेश की.
- फ्लाइंग फ्ली सी6 की रेंज 100-150 किमी हो सकती है.
- बाइक द्वितीय विश्व युद्ध की फ्लाइंग फ्ली से प्रेरित है.
नई दिल्ली. Royal Enfield First Electric Bike: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. सभी मेजर ऑटोमोबाइल कंपनियां नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स भारत के बाजार में लॉन्च कर रही हैं. नए मॉडल्स भी इलेक्ट्रिक लाइन अप में जोड़े जा रहे हैं और पुराने मॉडल्स को भी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बाजार में कंपनियां उतार रही है. इन सब के बीच एक ऐसी कंपनी है जिसकी इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार पूरे इंडिया को था और वो कंपनी है रॉयल एनफील्ड.
द्वितीय विश्व युद्ध की बाइक
डिजाइन की बात करें तो इलेक्ट्रिक बाइक द्वितीय विश्व युद्ध (WW II) में इस्तेमाल की गई फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड एक रेट्रो स्टाइल को स्पोर्ट करती है. बाइक में राउंड शेप LED इंडिकेटर्स का इस्तेमाल किया गया है जो इसके रेट्रो लुक को कॉम्प्लिमेंट करता है. बैटरी पैक को कूलिंग फिन्स के साथ टैंक के नीचे प्लेस किया गया है.
100-150 किमी की रेंज
हालांकि अभी तक बाइक के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि फ्लाइंग फ्ली सी6 में 300 सीसी ICE मोटरसाइकिल के जैसे ही खूबियां होंगी. हम एक बार चार्ज करने पर लगभग 100-150 किलोमीटर रेंज की उम्मीद कर सकते हैं. हार्डवेयर के मोर्चे पर, बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ दोनों सिरों पर 19-इंच के अलॉय व्हील हैं. रियर सस्पेंशन एक मोनो-शॉक यूनिट है और इलेक्ट्रिक बाइक बेल्ट-ड्राइव सिस्टम का उपयोग करती है.