OBD2B कंप्लायंट नई होंडा शाइन 125 भारत में लॉन्च, कीमत 84,493 रुपये

OBD2B कंप्लायंट नई होंडा शाइन 125 भारत में लॉन्च, कीमत 84,493 रुपये


Last Updated:

होंडा ने OBD2B कंप्लायंट नई शाइन 125 लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत 84,493 रुपये है. इसमें 123.94cc इंजन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 6 नए कलर ऑप्शन हैं.

होंडा शाइन इंडिया में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है.

हाइलाइट्स

  • नई Honda Shine 125 की कीमत 84,493 रुपये से शुरू होती है.
  • बाइक में OBD2B कंप्लायंट इंजन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है.
  • 2025 होंडा शाइन में आपको 6 नए कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं.

नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत के बाजार में OBD2B कंप्लायंट नई होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) लॉन्च कर दी है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 84,493 रुपये, एक्स-शोरूम, दिल्ली है. बाइक को कंपनी ने नए फीचर्स और फ्रेश कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. होंडा शाइन इंडिया के बाजार में कंपनी की पॉपुलर बाइक है. अपने सेगमेंट में इसका बड़ा कस्टमर बेस है.

इंजन और पावर
नई शाइन में पहले की तरह 123.94cc सिंगल सिलिंडर, PGM-Fi इंजन दिया गया है जो कि OBD2B कंप्लायंट इंजन है. इंजन 10.78PS की अधिकतम पावर और 11Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है, और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. शाइन 125 2025 में अब एक आइडलिंग स्टॉप सिस्टम मिलता है, जो माइलेज को बढ़ाता है.

नई शाइन 125 को पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से भी लैस किया गया है, जो रियल-टाइम माइलेज, रेंज (खाली से दूरी), सर्विस ड्यू इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और इको इंडिकेटर सहित कई तरह की इंफो राइडर को देता है. इसके अलावा इस बाइक में आपको यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है.इसके अतिरिक्त, अब इसमें 90 मिमी चौड़ा रियर टायर मिलता है.

मिलेंगे नए कलर ऑप्शन
मोटरसाइकिल में 6 नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं – पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक, डिसेंट ब्लू मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू .

कितनी है कीमत
2006 में डेब्यू करने वाली शाइन 125 भारत में होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. होंडा शाइन ड्रम 125 की कीमत 84,493 रुपये है. वहीं होंडा शाइन डिस्क की कीमत 89,245 रुपये है.

homeauto

OBD2B कंप्लायंट नई होंडा शाइन 125 भारत में लॉन्च, कीमत 84,493 रुपये



Source link