रतलाम में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को मनाया जा रहा है। प्रशासन और आयुष विभाग ने सुबह 6 बजे से विधायक सभागृह, बरबड़, सैलाना रोड़ पर ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दाैरा विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल ड
.
सुबह 6.10 बजे से 6.20 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन हुआ। इसके बाद 6.20 से 6.30 बजे तक भोपाल से सीएम डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण हुआ। इसके बाद विशाखापट्टन से पीएम नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण सुबह 6.30 बजे से सुबह 7 बजे तक हुआ। इसके बाद योगाभ्यास शुरू हुआ।
जिले के शहरी एवं ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी योग संगम कार्यक्रम का आयोजन कर योग संबंधी गतिविधियां की जा रही है।