अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवास में सामूहिक योग कार्यक्रम: उपमुख्यमंत्री देवड़ा समेत कई लोगों ने किया योग, 5 तस्वीरों में देखिए आयोजन – Dewas News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवास में सामूहिक योग कार्यक्रम:  उपमुख्यमंत्री देवड़ा समेत कई लोगों ने किया योग, 5 तस्वीरों में देखिए आयोजन – Dewas News


देवास में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए।

.

जिले में केवल जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि विकासखंड और पंचायत स्तर पर भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों, आयुष, नर्सिंग, पशु चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, पॉलीटेक्निक और आईटीआई सहित निजी शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया।

योग से मिलता है तन-मन को लाभ: देवड़ा उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि योग भारत के ऋषि-मुनियों की देन है। योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का वर्चुअल संदेश कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वर्चुअल संदेश भी सुना गया।

देखिए योग दिवस के दौरान ली गई तस्वीरें…



Source link