इंग्लैंड को लगा था करारा झटका, भारत के खिलाफ इस टेस्ट से खेलेगा ये स्पीडस्टार?

इंग्लैंड को लगा था करारा झटका, भारत के खिलाफ इस टेस्ट से खेलेगा ये स्पीडस्टार?


Last Updated:

Mark Wood Injury Update: इंजरी से जूझ रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए बेकरार है, लेकिन उनकी रिकवरी धीमी है.

मार्क वुड की फिटनेस पर सवालिया निशान

हाइलाइट्स

  • मार्क वुड को पांचवें टेस्ट से मैदान पर लौटने की उम्मीद
  • चैंपियंस ट्रॉफी में इंजर्ड होकर मैदान से बाहर चल रहे
  • भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खेलने के लिए बेकरार

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है. 20 जून से शुरू हुए पहले टेस्ट में भी अंग्रेज अपने पूरी स्ट्रैंथ के साथ मैदान पर नहीं उतरे हैं. अब इंजर्ड चल रहे तेज गेंदबाज मार्क वुड को उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट हो जाएंगे.

रिहैबिलिटेन से गुजर रहे हैं वुड
घुटने की सर्जरी के बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहे 35 साल के मार्क वुड की माने तो वह 31 जुलाई से ओवल में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी में इंजर्ड हुए थे वुड
मार्क वुड को इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी और मार्च में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. वुड ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, ‘रिहैब अच्छा चल रहा है. मैंने अभी हल्की गेंदबाजी शुरू की है, इसलिए मैं अब वापसी की राह पर हूं.’

आखिरी टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद
मार्क वुड ने कहा, ‘मुझे अब भी इस सीरीज में खेलने की उम्मीद है, इसलिए मैं उन खिलाड़ियों पर नजर रख रहा हूं, जिनसे मेरा सामना हो सकता है. मैं अभी आखिरी टेस्ट को लक्ष्य बना रहा हूं, उससे पहले कुछ भी कहना शायद थोड़ा जल्दबाजी होगा.

कितनी गंभीर है मार्क वुड की चोट?
मार्क वुड ने ये भी कहा कि, ‘हो सकता है कि मैं आखिरी टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाऊं, लेकिन अभी मेरा ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि मैं उस मैच में अपनी भूमिका निभा सकता हूं.’

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

इंग्लैंड को लगा था करारा झटका, भारत के खिलाफ इस टेस्ट से खेलेगा ये स्पीडस्टार?



Source link