Last Updated:
Rewa Weather Today: मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश दस्तक दे चुकी है, ऐसे में हम आपको रीवा की कुछ तस्वीर दिखा रहे हैं जिसमें आपको मानसून की झलक देखने को मिलेगी.
रीवा में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है. शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है. बता दें, भिंड और मऊगंज जिले में मानसून ने दस्तक नहीं दी थी, मगर आज यहां भी मानसून ने अपने पैर पसार लिए हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के लिए प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया.

मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी है. मानसून ने पूरे प्रदेश को घेर लिया है. आज (21 जून) को कई जगहों पर बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को रीवा सीधी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है. क्योंकि नदी-नाले पानी के कारण उफान पर हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी है कि मानसून अपने अंदाज में रीवा को भीगा रहा है ऐसे में जो भी पर्यटक रीवा के वाटर फॉल घूमने के लिए आ रहे हैं, उन्हें थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि ज्यादा बारिश के कारण वाटर फॉल के आसपास काई लग जाती है जिससे फिसलन हो जाती है. इसलिए सेल्फि के चक्कर में ज्यादा नजदीक ना जायें, खतरा हो सकता है.

वहीं मौसम विभाग की मानें तो जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें लगातार पड़ने की संभावना है. जिले में कहीं-कहीं वज्रपात, झंझावात और झोंकेदार हवाएं (50-60Km/घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक कमी होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.8 जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. वातावरण में आद्रता 73 प्रतिशत तक रही. हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही. वहीं आज जिले भर में 27.6 मिलीमीटर बारिश हुई है.

रीवा की सड़कों में भरा पानी, वहीं लोग भीगते हुए अपने काम पर निकले, तो कोई मानसून बारिश का आनंद लेने के लिए अपने वाहन पर शहर भ्रमण पर निकला. लेकिन बारिश में भीगते चहरे पर मुस्कुराहट दिखी.क्योंकि गर्मी में राहत मिली है.