श्योपुर में हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया: ग्रामीणों ने घायल हिरण को बचाया; इलाज के बाद वन विभाग ने जंगल में छोड़ा – Sheopur News

श्योपुर में हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया:  ग्रामीणों ने घायल हिरण को बचाया; इलाज के बाद वन विभाग ने जंगल में छोड़ा – Sheopur News

श्योपुर जिले के बमोरी हाला गांव में शनिवार को एक हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। ग्रामीणों कुत्तों को खदेड़ा, तब जाकर हिरण की जान बच पाई। हिरण जंगल से रास्ता भटककर गांव की ओर आ गया था।

.

हालांकि, घायल हिरण की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर दोनों विभाग की टीमें पहुंच गईं।

घायल हिरण को पशु अस्पताल ले जाया गया। वहां पशु चिकित्सक डॉ. सचिन उपाध्याय ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद हिरण को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

Source link