प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने मंडला जिले के डुंगरिया-परसवाड़ा में बीजांकुर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोल पहाड़ी में पौधा रोपा। इस दौरान उन्होंने गुलेल से पहाड़ी में सीड बॉल के माध्यम से बीज रोपण भी किया।
.
मंत्री उईके ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। जिले में सीडबॉल के माध्यम से बीजांकुर अभियान के तहत ढाई लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों पर एक पौधा जरूर लगाएं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान करना होगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मंडला विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, नैनपुर एसडीएम आशुतोष ठाकुर और नैनपुर सीईओ जनपद पंचायत विनोद मरावी उपस्थित थे।
देखें बीजांकुर अभियान की तस्वीरें

