राजा रघुवंशी केस: जिस बैग की थी पुलिस को तलाश, उसे प्रॉपर्टी डीलर ने किया गायब

राजा रघुवंशी केस: जिस बैग की थी पुलिस को तलाश, उसे प्रॉपर्टी डीलर ने किया गायब


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है. सिलोम ने उस फ्लैट से बैग को गायब किया था जहां पर सोनम रुकी हुई थी.

राजा रघुवंशी के बैग की तलाश.

हाइलाइट्स

  • राजा रघुवंशी केस में गिरफ्तारी
  • इंदौर का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
  • आरोपी सिलोम ने गायब किया राजा का बैग

मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.  शिलांग पुलिस पिछले 5 दिनों से इंदौर में है. राजा रघुवंशी हत्याकांड के अहम सबूत इंदौर से शिलांग की SIT टीम जुटा रही है. इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को शिलांग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर मेघायल अपने साथ लेकर जाएगी. आरोप लगे है कि प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रॉली बैग को उस फ्लैट से गायब किया था जहां पर सोनम रघुवंशी रुकी हुई थी. इस बैग में हत्याकांड से जुड़े कई अहम सबूत भी मौजूद हैं.

बता दें कि जिस फ्लैट में सोनम रघुवंशी छिपी हुई थी और वहां से ट्रॉली बैग गायब था. 31 मई को विशाल उर्फ विक्की ने ऑटो रिक्शा से नंद बाग से देवास नाका के पास हीरा बाग कॉलोनी के उस बिल्डिंग के फ्लैट तक बैग को भेजा था, जहां पर सोनम रुकी हुई थी. शिलांग पुलिस ने 31 मई से 10 जून तक के सीसीटीवी खंगाले तो सिलोम कार में बैग रखता हुआ दिखा.

सिक्युरिटी गार्ड घटना के बाद गायब

एसआइटी पहले राज और सोनम के बयान पर शक कर रही थी. एसीपी एसएस सांभा और एसआई करण ने 3 दिन तक राज, सोनम और विशाल के घर में छानबीन की. सोनम के भाई गोविंद, पिता देवीसिंह और मां संगीता से भी पूछताछ की. अलमारी और सूटकेस की तलाशी भी ली. पुलिस को पता था कि बैग में राजा की चेन, मोबाइल और सोनम के गहने हो सकते है, जो हत्याकांड के सबसे अहम सबूत में से एक है. राजा की चेन, पिस्टल और 5 लाख रुपये अभी तक मिसिंग है. इसी मिस्ट्री से पर्दा उठाने के लिए शिलांग SIT इंदौर में डेरा डाले हुए है. शिलांग एसपी विवेक सिम ने एसआइटी को इंदौर में ही रहने को कहा.
टीम ने शनिवार को फुटेज खंगाले तो एक ऑटो ड्राइवर नजर आया. उससे मिली जानकारी के बाद सिलोम पर शक पुख्ता हो गया. 10 जून के फुटेज में सिलोम कार से बैग ले जाते दिखा. सिलोम ने इसके बाद बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए. राज के इशारे पर विशाल उर्फ विक्की ने सिलोम से 17 हजार रुपये महीने पर फ्लैट लिया था. 2 महीने के एडवांस 1 महीने किराए मिलाकर 51 हजार रुपये भी दिए थे. 30 जून को सोनम अपनी ही पति की हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रेमी राज के कहने पर इसी फ्लैट में शिफ्ट हुई थी.

ऐसे गिरफ्तार हुआ सिलोम

एसआइटी के एक सदस्य ने सिंलोम को फोन लगाकर बुलाया था, लेकिन उसने शाम को आने का बहाना बनाया. एसआइटी सदस्य ने फिर कॉल लगाया और कहा कार लेकर आना. सिलोम को शक हो गया और कहा कि वह भोपाल जा रहा है. सोमवार को आकर मिलेगा. फिर उसने मोबाइल बंद कर लिया. अफसरों ने फिर पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद सिलोम को टोल नाके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. उसने कहा कि बैग को उसने घर पर छिपा कर रखा है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

राजा रघुवंशी केस: जिस बैग की थी पुलिस को तलाश, उसे प्रॉपर्टी डीलर ने किया गायब



Source link