अंपायर से बीच मैच में उलझे ऋषभ पंत, गुस्से में जो किया देख सारे रह गए दंग

अंपायर से बीच मैच में उलझे ऋषभ पंत, गुस्से में जो किया देख सारे रह गए दंग


Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन पहले सेशन के खेल में भारतीय विकेटकीपर का गुस्सा अंपयार पर निकला. अंपायर क्रिस गफाने से बार-बार शिकायत करने के बावजूद गेंद बदलने …और पढ़ें

लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत अंपायर पर भड़क गए.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट टीम इंडिया ने रनों का अंबार लगाकर तमाम आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में लंबे समय बात विदेशी दौरा कर रही नई नवेली टीम ने अब तक गजब का खेल दिखाया है. पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे दिन के खेल में अंपायर से कुछ नाराज नजर आए. उनका वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी मिल रही है.

ऋषभ पंत का गुस्सा हेडिंग्ले में तीसरे दिन के पहले घंटे के खेल के दौरान फूट पड़ा. जब भारत के विकेटकीपर ने मैदान पर मौजूद अंपायर क्रिस गफाने से बार-बार शिकायत करने के बावजूद गेंद बदलने से इनकार करने पर नाराजगी जताई. जसप्रीत बुमराह की गेंद बदलने की अपील को गेज से जांचने के बाद खारिज कर दिया गया. इसके बाद पंत ने खुद अंपायर से फिर से इस मुद्दे को उठाया. लेकिन जब गेंद को फिर से खेलने योग्य माना गया, तो पंत अपनी नाराजगी छिपा नहीं सके और गुस्से में गेंद को मोहम्मद सिराज की ओर फेंक दिया.



Source link