भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारी संरक्षण समिति के निर्वाचित पदाधिकारी।
भोपाल के प्रतिष्ठित बाजार न्यू मार्केट में सदस्य संख्या के हिसाब से व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के चुनाव अब 1 जुलाई को नहीं होंगी। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध हो गई है। सतीश गंगराड़े अध्यक्ष, अजय देवनानी-प्रदीप कुम
.
वहीं, सचिव पद पर पुरुषोत्तम वरदानी, कोषाध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी, सह सचिव पलाश गर्ग एवं मोहम्मद सगीर नवाब, 3 कार्यकारिणी सदस्य जीत कुमार जैन, गौरव आरतवानी एवं लक्ष्य अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया है।
चुनाव अधिकारी रंजीत माझी ने बताया कि कुल 605 व्यापारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी चुनने वाले थे। शनिवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक नामांकन जमा हुए। इसके बाद शाम 6 बजे जमा वैध नामांकन फॉर्म की सूची चस्पा दी गई। जिन पदों पर पद-संख्या के बराबर ही वैध नामांकन फॉर्म प्राप्त होंगे, उन पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रविवार को सभी निर्विरोध घोषित हो गए हैं।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना भी की।
दो महीने पहले बना संगठन इस संगठन का दो महीने पहले ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। नवगठित समिति के प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल 2025 से 2030 के लिए पदाधिकारी चयन चुनाव के लिए मंगलवार को संस्थापक सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की थी। समिति के सदस्य एवं व्यापारी माझी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रमेश गनवानी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।