Last Updated:
Agriculture News: कृषि विभाग द्वारा एक ऐप तैयार कराई गई है. इसका संचालन प्राइवेट एजेंसी कर रही है. इस ऐप को चलाना बहुत आसान है. कृषि यंत्रों के मालिक ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
सागर. मध्य प्रदेश के सागर में भी अब किसान खेती करने के लिए स्मार्ट और डिजिटल तरीके अपना रहे हैं. ऐसे ही किसानों को कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन ऐप जेफार्म सर्विस (Jfarm Service App) बनाई गई है और इसके प्रयोग से किसान समय पर अपनी खेती का प्रबंध कर पा रहे हैं. सागर जिले में पिछले साल 90 हजार किसानों ने इस ऐप के माध्यम से कृषि यंत्रों का उपयोग किया है. यह ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होता है.
यंत्रों की जानकारी ले सकते हैं किसान
किसान भाइयों को जिस उपकरण आदि की जरूरत होती है, वे उसे आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. ऐप पर डिस्टेंस मेंशन होता है. इसका मतलब है कि जो भी किसान सबसे पास होता है, वो उसका काम करने के लिए पहुंच जाता है. इसके लिए मोबाइल नंबर भी दिया होता है, जिसमें किसान उस यंत्र की जानकारी ले सकता है. वह जान सकता है कि किस हिसाब से पैसे लिए जा रहे हैं और वो काम करने के लिए कब तक आ सकते हैं. सागर के कृषि अधिकारी जितेंद्र राजपूत लोकल 18 को बताते हैं कि यह बहुत ही अच्छीऐप है, जिसका इस्तेमाल कर किसान भाई कोई भी कृषि उपकरण किराये पर ले सकते हैं. जितने समय के लिए उन्हें उपकरण की जरूरत है, वे ले सकते हैं. जिनके पास संसाधन उपलब्ध होते हैं, उनकी पूरी डिटेल इस ऐप पर मिल जाती है. ऐप काफी आसान है. किसान भाई बिना किसी झंझट के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.