बुमराह का ‘पंजा’… राहुल का पलटवार, रोमांचक मोड़ पर IND-ENG टेस्ट मैच

बुमराह का ‘पंजा’… राहुल का पलटवार, रोमांचक मोड़ पर IND-ENG टेस्ट मैच


Last Updated:

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. तीसरा दिन दोनों टीमों के नाम रहा. हैरी ब्रुक ने 99 रन की पारी खेली जबकि जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किए. टीम इंडिया को पहली पारी में 6 रन की बढ़त…और पढ़ें

केएल राहुल अर्धशतक के करीब हैं.

हाइलाइट्स

  • भारतीय टीम की बढ़त 96 रन पर पहुंच गई है
  • जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम किए
  • केएल राहुल 47 रन पर नाबाद हैं

नई दिल्ली. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बाद केएल राहुल की दमदार बैटिंग के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में 96 रन की बढ़त हासिल कर ली. ओपनर लोकेश राहुल (नाबाद 47, 75 गेंद, सात चौके) और साई सुदर्शन (30) ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े. लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (18/1) ने दिन का खेल खत्म होन से कुछ समय पहले सुदर्शन को जैक क्राउली के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. बारिश के कारण जब समय से पहले दिन का खेल समाप्त किया गया तब कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर राहुल का साथ निभा रहे थे.

इससे पहले बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा (128/3) और मोहम्मद सिराज (122/2) ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर भारत को छह रन की मामूली बढ़त दिलाई. हैरी ब्रूक (99 रन, 112 गेंद, 11 चौके, दो छक्के) एक रन से शतक से चूक गए जबकि ओली पोप ने 106 रन बनाए. बुमराह ने जोश टंग (11) को बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया लेकिन इससे पहले निचले क्रम में क्रिस वोक्स (55 गेंद में 38 रन) ने तेजी से रन जुटाकर मेजबान टीम को भारत के 471 रन के स्कोर के करीब पहुंचाया.

रोहित का एक झूठ और दिल दे बैठी रितिका… लव गुरु निकले हिटमैन,आइसक्रीम के बहाने बना लिया था दुल्हन

जसप्रीत बुमराह ने 14वीं बार झटके पारी में 5 विकेट

भारत की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही.और पहली पारी में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल सिर्फ चार रन बनाने के बाद चौथे ओवर में ब्राइडन कार्स की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दे बैठे. सलामी बल्लेबाज राहुल और सुदर्शन ने इसके बाद पारी को संभाला. राहुल ने वोक्स पर दो चौकों के साथ शुरुआत की जबकि पहली पारी में बिना रन बनाए पवेलियन लौटे सुदर्शन ने कार्स पर चौके से टेस्ट क्रिकेट में अपने रनों का खाता खोला. राहुल और सुदर्शन दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की. राहुल ने 10वें ओवर में कार्स पर भी दो चौके मारे और फिर शोएब बशीर पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया.

सुदर्शन को 24 रन पर मिला जीवनदान
सुदर्शन ने बेन स्टोक्स पर चौका मारा लेकिन 24 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जोश टंग की गेंद पर बेन डकेट ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका कैच टपका दिया. सुदर्शन हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाए और स्टोक्स की गेंद पर शॉर्ट मिड विकेट पर क्राउली को कैच दे बैठे. इससे पहले शुरुआती दो सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए. टीम ने सुबह के सत्र में 28 ओवर में 118 रन बनाने के बाद दूसरे सत्र में 23.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 138 रन जुटाए.

जसप्रीत बुमराह ने खोला ‘पंजा’

बुमराह ने 14वीं बार 5 विकेट लिए
प्रसिद्ध ने शॉर्ट गेंद पर जेमी स्मिथ (40) और ब्रूक को आउट किया लेकिन अपनी 20 ओवर की गेंदबाजी में रन गति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे. गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ छह ओवर गेंदबाजी की जिससे उनके चयन पर सवाल उठने लगे हैं. बुमराह पूरी पारी के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए. मैच में अब तक भारत का क्षेत्ररक्षण उसकी सबसे कमजोर कड़ी रही है. ब्रूक को 82 रन पर बुमराह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दूसरा जीवनदान दिया.

99 रन बनाकर आउट हुए हैरी ब्रूक
ब्रूक हालांकि इन मौकों का फायदा उठाकर शतक नहीं बना सके और 88वें ओवर में 99 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध की गेंद पर शार्दुल को कैच दे बैठे. भारत ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली थी लेकिन टीम इसका अच्छा इस्तेमाल नहीं कर पाई. टेस्ट शतक (भारत के खिलाफ 2018 में) जड़ चुके वोक्स ने सत्र के अंत में प्रसिद्ध की लगातार गेंदों पर मिड विकेट और थर्ड मैन पर छक्के मारे. उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया जबकि सिराज ने ब्राइडन कार्स (22) की पारी का अंत किया. इससे पहले इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 209 रन से की. भारत ने सुबह के सत्र में कल के शतकवीर ओली पोप (106 रन, 137 गेंद, 14 चौके) और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (20) के विकेट चटकाए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

बुमराह का ‘पंजा’… राहुल का पलटवार, रोमांचक मोड़ पर IND-ENG टेस्ट मैच



Source link