भाजपा विधायक का गुना SP पर आरोप: सीएम को पत्र लिखा- महिला होने के कारण मानसिक प्रताड़ित कर रहे SP – Guna News

भाजपा विधायक का गुना SP पर आरोप:  सीएम को पत्र लिखा- महिला होने के कारण मानसिक प्रताड़ित कर रहे SP – Guna News


चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची।

गुना जिले की चांचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका पेंची ने पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित सोनी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें जिले में पुलिसकर्मियों के तबादलों में अनदेखी की बात कही

.

प्रियंका पेंची ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के थानों में प्रभारी मंत्री या विधायक की सलाह लिए बिना तबादले किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि

रोज नई कहानियां गढ़कर सिर्फ इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि मैं एक महिला विधायक हूं।

QuoteImage

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने यह बात ग्वालियर IG और मुख्यमंत्री को फोन पर भी बताई थी।

चांचौड़ा विधानसभा के तीन थानों में हुए थे तबादले गौरतलब है कि SP अंकित सोनी ने 24 मई को जिले के TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें चांचौड़ा थाना प्रभारी TI मछलू सिंह मंडेलिया को पुलिस लाइन भेजा गया, कुंभराज TI नीरज राणा को बमोरी और मृगवास SI पंकज सिंह कुशवाह को जमने थाने भेजा गया। ये तीनों थाने चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।

सूत्रों के अनुसार विधायक इन तबादलों से नाराज थीं और उन्होंने आपत्ति भी जताई थी। इसके बाद कुंभराज TI नीरज राणा को मौखिक रूप से कुंभराज में ही बने रहने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसका कोई नया लिखित आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है।

विधायक ने दी सफाई पत्र वायरल होने के बाद विधायक प्रियंका पेंची ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी बात रखना मेरा हक है। जो बात थी, उसे भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के सामने रख चुकी हूं।

विधायक ने 12 जून को भी सीएम से मुलाकात की थी।

विधायक ने 12 जून को भी सीएम से मुलाकात की थी।

एसपी बोले- चांचौड़ा एसआई को विधायक के कहने पर हटाया इस मामले में एसपी अंकित सोनी ने कहा कि चाचौड़ा में 5 थाने हैं। मकसूदगढ़ और जामनेर में कोई ट्रांसफर नहीं हुआ। चांचौड़ा एसआई को विधायक के कहने पर हटाया था। मृगवास में टीआई ही नहीं है। कुंभराज टीआई का तबादला निरस्त किया गया है।

2021 से राजनीति में सक्रिय विधायक प्रियंका पेंची साल 2021 में राजनीतिक रूप से सक्रिय हुईं। उनके पति प्रद्युम्न मीणा IRS अधिकारी हैं। वे उस समय सुर्खियों में आईं जब पांची गांव में उनके निवास पर बदमाशों ने हमला किया था। इस हमले का आरोप उन्होंने पूर्व विधायक ममता मीणा के पति, रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीणा पर लगाया था।



Source link