22 अगस्त से अभियान
भारतीय जनता पार्टी का तीन दिन का सदस्यता ग्रहण समारोह शनिवार 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. ग्वालियर चंबल संभाग के इन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे. इन विधान सभा क्षेत्रों के सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे.
ग्वालियर में कार्यक्रमग्वालियर के फूलबाग मैदान पर सदस्यता कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे होगा. इसके बाद सुबह 11.45 बजे फिजिकल कॉलेज के सभागार में ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर दक्षिण एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके बाद दोपहर 2.15 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर करेरा और पोहरी विधानसभा, दोपहर 3.30 बजे शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा, शाम 4.45 बजे डबरा और भितरवार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम होंगे. शाम 6 बजे गुना लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष के साथ बैठक होगी. इसी क्रम में शाम 7.30 बजे ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष से चर्चा की जाएगी.
23 अगस्त को मुरैना
23 अगस्त को मुरैना लोकसभा क्षेत्र की मुरैना, सुमावली, अंबाह, दिमनी और जौरा विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता ग्रहण समारोह होगा.इसमें सुबह 10.30 बजे मुरैना विधानसभा क्षेत्र का सदस्यता ग्रहण समारोह कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड पर होगा. उसके बाद सुबह 11.45 बजे सुमावली विधानसभा क्षेत्र का सदस्यता ग्रहण समारोह फिजीकल कॉलेज के सभागार में, अंबाह विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम दोपहर 2.15 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड, दिमनी विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड, जौरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम शाम 4.45 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर आयोजित किया गया है. शाम 6 बजे मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष के साथ और शाम 7.30 बजे भिण्ड लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष के साथ बैठक होगी.
24 अगस्त को भिंड-मुरैना में कार्यक्रम
24 अगस्त को भिंड और मुरैना लोकसभा क्षेत्र की गोहद, मेहगांव, सबलगढ़, श्योपुर, विजयपुर, अटेर, भिण्ड, लहार, भाण्डेर, सेवढ़ा और दतिया विधानसभा क्षेत्रों का सदस्यता ग्रहण समारोह होगा. इसके तहत सुबह 10.30 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड में गोहद विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम होगा. सुबह 11.45 बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम फिजिकल कॉलेज सभागार में होगा. दोपहर 1 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर सबलगढ़, श्योपुर और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम होगा. दोपहर 3.15 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड पर अटेर, भिंड और लहार विधानसभा क्षेत्र, शाम 4.30 बजे सभागार फिजीकल कॉलेज में भांडेर सेवढ़ा और दतिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित होंगे.