भिंड के मिश्रन का पुरा के रहने वाले विनोद जाटव का शव गोहद के बिरखड़ी गांव के रास्ते में मिला था। प्रथम दृष्टया युवक के गोली लगी थी जिससे उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की खोजबीन शुरू कर दी है। गोहद पुलिस ने हत्या की गु
.
सोमवार की दोपहर मृतक के परिवार जनों से पुलिस ने बयान लिए। परंतु अब तक कोई अहम सबूत पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विनोद जाटव के अंधे कत्ल के मामले को लेकर गोहद चौराहा पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। इस हत्याकांड में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और सबूतों की खोज में हर संभावना को तलाशती हुई नजर आ रही है।
परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई पुलिस ने सोमवार को परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। घर में गम का माहौल बना हुआ था। पुलिस पार्टी ने घर पहुंचकर परिवार वालों से बातचीत की। परिवार वालों से जाना कि आखिर विनोद शनिवार की शाम को कितने बजे घर निकला था। परिवारजनों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली है कि वो शाम के समय भिंड के लिए निकला था।
भिंड में एक पेट्रोल पंप पर विनोद ने पेट्रोल लिया है। इसके बाद वो रात करीब नौ बजे तक घर नहीं आया। रात करीब साढ़े नौ बजे मृतक के जीजा से फोन पर संपर्क हुआ था। जीजा ने घर आने की बात कही थी इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात सामने आ रही है।
बताया जाता है कि मृतक ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस मृतक के ससुराल पक्ष से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही शनिवार की सुबह से लेकर शाम तक जिन जिन लोगों से फोन पर संपर्क हुआ है। सभी से पुलिस बातचीत कर मर्डर के सबूतों की खोज करेगी। हालांकि चौबीस घंटे बाद पुलिस के हाथ सबूत के अभाव में खाली है।
इस पूरे मामले में गोहद चौराहा थाना प्रभारी रोहित गुप्ता का कहना है कि आज परिवार वालों के बयान लिए गए। अब तक कोई खास सबूत नहीं मिला है। पुलिस सबूतों की तलाश में जुटी है।