मामा ने किया भांजे का मर्डर, दोनों रहते थे एक ही घर में, वजह जान सहम गई पुलिस

मामा ने किया भांजे का मर्डर, दोनों रहते थे एक ही घर में, वजह जान सहम गई पुलिस


Last Updated:

Satna News : सतना के जवाहर नगर में रामबहोर बेलदार अपने मामा के घर में किराए पर रहता था. मामा रामलाल बेलदार ने रात में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिर मझगवां के जंगल में छिप गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया….और पढ़ें

सतना के जवाहर नगर में मामा के घर में किराए पर रहने वाले भांजे का किया कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतना. सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने दिव्यांग भांजे रामबहोर बेलदार की हत्या करने के मामा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रामलाल बेलदार उर्फ बिटोल घटना के बाद से मझगवां के जंगल में छुपा हुआ था. आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. रामबहोर पिछले 5 साल से कुम्हरान मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मामा रामलाल बेल्दार के घर पर एक कमरा किराये से लेकर पत्नी के साथ रहता था. पिछले कुछ दिनों से मामा उस पर घर खाली करने का दबाव बना रहा था. इसी बात को लेकर 19 जून की सुबह से दोनों के बीच विवाद हुआ. रामबहोर कमरा छोड़कर पूरे दिन दूसरे मामा के घर पर बैठा रहा. रात तकरीबन साढ़े 11 बजे जैसे ही कमरे में लौटा तो घात लगाकर बैठे रामलाल ने उस पर हमला बोल दिया.

आरोपी ने भांजे को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. मारपीट की खबर लगते ही दिव्यांग के बाकी परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कोतवाली ले गए. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया. जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. भांजे की मौत होने की खबर लगते ही आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने कातिल मामा जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया.

सतना सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया, ‘आरोपी रामलाल बेलदार है. वह अपने भांजे पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था. आरोपी ने भांजे पर लाठियों से हमला किया था. अस्पताल में भांजे रामबहोर की मौत हो गई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था. आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.’

मृतक रामबहोर के परिजनों ने बताया, ‘रामबहोर दिनभर हमारे यहां बैठा रहा था. रात को बोला कि मैं अपने कमरे पर जाऊंगा. हम लोगों ने उसे बहुत रोका लेकिन वो नहीं माना. जैसे ही वह अपने कमरे पर पहुंचा, उसके मामा ने हमला कर दिया. घटना 11:30 बजे रात की है. पिछले चार से भांजा अपने मामा रामलाल बेलदार के घर पर रह रहा था. मामा घर खाली करवाना चाह रहा था. मामा अपने भांजे से पैसा भी लिए था.’

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मामा ने किया भांजे का मर्डर, दोनों रहते थे एक ही घर में, वजह जान सहम गई पुलिस



Source link