Last Updated:
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शतक जमाया और स्टंप माइक पर खुद को शांत रहने की सलाह दी. दिनेश कार्तिक ने उनकी बातों का अनुवाद किया. पंत का स्वाभाविक खेल ही हावी रहता है.
लीड्स टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत खुद से कर रहे थे बातें
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले ही मुकाबले में इस बैटर ने पहली पारी में शतक जमाकर धमाका कर दिया. भारतीय टीम जब दूसरी पारी में मुश्किल में थी जो फिर से अपना दम दिखाते हुए अंग्रेज गेंदबाजों की खबर ली. मैच के दौरान उनकी बातें हमेशा ही फैंस का मनोरंजन करती है. लीड्स टेस्ट में भी ऋषभ पंत की स्टंप माइक में उनकी बातें सामने आई जो मजेदार थी.
पंत ने सोमवार को लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन फैंस का मनोरंजन जारी रखा. उनकी बातचीत स्टंप माइक ने पकड़ ली जिसमें वह खुद को शांत रहने और जोखिम न लेने की सलाह दे रहे थे. ऋषभ पंत को स्टंप माइक पर खुद से कहते हुए सुना गया, “वैसे जरूरी नहीं है. मारना है तो सीधा लग जाएगा ना. जबरदस्ती ट्राई कर रहा है.”