IND vs ENG: केएल राहुल का शतक, विदेश में दूसरी बार एक टेस्ट में भारत के 4 बैटर्स ने किया यह कमाल

IND vs ENG: केएल राहुल का शतक, विदेश में दूसरी बार एक टेस्ट में भारत के 4 बैटर्स ने किया यह कमाल


Last Updated:

IND vs ENG 1st Test: केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ दिया है.

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ दिया है.

हाइलाइट्स

  • केएल राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक.
  • मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में बनाया शतक.
  • गिल-यशस्वी और पंत ने पहली पारी में बनाई थी सेंचुरी.

IND vs ENG 1st Test: केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ दिया है. केएल राहुल ने मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली. यह इस मैच में भारतीय टीम की ओर से लगाया गया चौथा शतक है. इससे पहले पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शतक बनाए थे. इसी मैच में इंग्लैंड के ओली पोप भी शतक लगा चुके हैं.

यह क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका है जब विदेश में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के 4 बैटर्स ने शतक लगाए हैं. इससे पहले 2007 में यह कमाल हुआ था. तब भारत के चार बैटर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में जाकर एक ही टेस्ट मैच में 4 शतक जमाए थे.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

केएल राहुल का शतक, विदेश में दूसरी बार टेस्ट में 4 भारतीय बैटर्स ने किया कमाल



Source link