भोपाल-इंदौर हाईवे पर ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर: सीहोर में डिवाइडर पर पलटी जीप; 5 घायल, एक की हालत गंभीर – Sehore News

भोपाल-इंदौर हाईवे पर ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर:  सीहोर में डिवाइडर पर पलटी जीप; 5 घायल, एक की हालत गंभीर – Sehore News

सीहोर में भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर झागरिया जोड़ के पास सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरी बोलेरो जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो जीप उछलकर रोड डिवाइडर पर जा गिरी।

.

हादसे में जीप में सवार 5 यात्री घायल हो गए। घायलों में से एक महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। बाकी चार घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों की यह एक और कड़ी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Source link