बुरहानपुर की लालबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की। सोमवार को मिली सूचना के आधार पर टीम ने भोलाना रोड पाटोंदा के पास से एक बदमाश को पकड़ा।
.
उसकी पहचान रणजीत पिता प्रकाश गवांडे (33) के रूप में हुई। वह सलीम कॉलोनी बुरहानपुर का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 10,000 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लालबाग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध दर्ज किया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह जादौन, उप निरीक्षक महेंद्र उईके, सहायक उप निरीक्षक मेवालाल मौर्य समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों के विक्रेताओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।