बड़वानी में एक युवक समेत 2 नाबालिग लड़के पकड़ाए: 1 लाख नकदी और 8 लाख के गहने बरामद; सूने मकान में की थी चोरी – Barwani News

बड़वानी में एक युवक समेत 2 नाबालिग लड़के पकड़ाए:  1 लाख नकदी और 8 लाख के गहने बरामद; सूने मकान में की थी चोरी – Barwani News



बड़वानी जिले के राजपुर पुलिस ने हाटबैड़ी में हुई चोरी का सोमवार को खुलासा किया है। पुलिस ने एक युवक और दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से 8.19 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 1.5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

.

राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 16 जून को राजा कानपुरे के बंद मकान में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की थी। साइबर सेल की मदद से एक नाबालिग आरोपी को बड़वानी रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों के नाम बताए।

आरोपियों के पास से नकदी और गहने बरामद

पुलिस ने अनिल भील (22) और दो नाबालिग को हिरासत में लिया है। पहले नाबालिग से 4.71 लाख रुपए का माल बरामद हुआ। इसमें 46 हजार रुपए नगद और 26 ग्राम सोने की चूड़ी समेत अन्य गहने शामिल हैं। दूसरे नाबालिग से 2.38 लाख रुपए का माल मिला। इसमें 55 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के गहने हैं।

युवक को जेल भेजा गया

अनिल से 2.10 लाख रुपए का माल बरामद किया गया। इसमें 49 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के गहने शामिल हैं। अनिल को केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया है।

दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह झाबुआ भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



Source link