ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचे CM मोहन यादव, दिल्ली में हुई मुलाकात

ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचे CM मोहन यादव, दिल्ली में हुई मुलाकात


Last Updated:

CM Mohan Yadav meets Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच एमपी के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

सीए मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात.

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात
  • दिल्ली में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात
  • मध्य प्रदेश के विकास को लेकर हुई चर्चा

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की. दिल्ली में दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास से जुड़े की अहम मुद्दों पर चर्चा की. ज्योतिरादित्य सिंधिया और मोहन यादव के बीच प्रदेश में जनकल्याण की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने पर भी चर्चा हुई. सीएम मोहन यादव औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया की यह मुलाकात केंद्रीय मंत्री के दिल्ली आवास पर हुई. दोनों नेताओं के बीच मध्य प्रदेश के विकास को लेकर बातचीत हुई.

दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश में विकास कैसे हो, लोगों का कल्याण कैसे हो और सरकारी योजनाओं को ठीक से कैसे चलाया जाए, इस पर चर्चा की.

जानें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं को अच्छे से चलाने के लिए दोनों सरकारों का सहयोग काफी जरूरी है. राज्य और केंद्र सरकार के बीच तालमेल बहुत महत्वपूर्ण है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मध्य प्रदेश के दतिया रहने वाले डॉ. एमएस बघेल के बेटे और रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भरत बघेल की असमय मृत्यु का समाचार काफी दुखद है . जानकारी मिलते ही मैंने अधिकारियों से संपर्क कर पार्थिव देह को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करवाई है और लगातार निगरानी कर रहा हूं, ताकि कोई देरी न हो. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचे CM मोहन यादव, दिल्ली में हुई मुलाकात



Source link