बुरहानपुर में पत्नी को स्वस्थ करने के नाम पर धर्मांतरण का प्रयास।
बुरहानपुर के नावरा चौकी क्षेत्र के हैदरपुर गांव में दो दिन पहले धर्मांतरण का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार शाम उन्हें जेल भेज दिया गया है।
.
हैदरपुर निवासी अनिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि आरोपियों ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए मकान बनाने का वादा किया। साथ ही बच्चों की फीस माफी और हर महीने पैसे देने का लालच दिया।
पत्नी स्वस्थ नहीं हुई तो किया विरोध आरोपियों ने प्रेयर से उसकी पत्नी को स्वस्थ करने का भी दावा किया। अनिल अपनी पत्नी को बलीराम के घर ले गया। जब पत्नी स्वस्थ नहीं हुई तो उसने विरोध किया। इस पर बलीराम और अन्य ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने बलीराम, उसकी पत्नी अनीता, गणेश उर्फ गना, विलास, साय सिंग और कला बाई के खिलाफ केस दर्ज किया। विलास, गणेश और साय सिंग को कोर्ट में पेश कर खंडवा जेल भेजा गया है। बलीराम, अनीता और कला बाई फरार हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।