आज क्रिकेट की टॉप न्यूज… 24 जून को होने वाली खेल जगत की बड़ी हलचल

आज क्रिकेट की टॉप न्यूज… 24 जून को होने वाली खेल जगत की बड़ी हलचल


Last Updated:

Latest Cricket News 2025: 24 जून 2025 को क्रिकेट जगत में क्या-क्या बड़ा होने वाला है. हम बताएंगे आपको, किस देश में जारी किस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्या चल रहा है?

24 JUNE CRICKET NEWS

नई दिल्ली: सुप्रभात, दुनिया भर के खेल प्रेमियों को हमारा प्यार भरा नमस्कार… हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के हर कोने में क्रिकेट फैंस की मौजूदगी है और इन्हीं क्रिकेट फैंस को हम बताएंगे कि आज खेल जगत की बड़ी सुर्खियां क्या हैं? किन दो टीम की कहां टक्कर हो रही है? देश-दुनिया के स्पोर्ट्स वर्ल्ड में चल क्या रहा है?

पेश है 24 जून 2025 को क्रिकेट वर्ल्ड की टॉप न्यूज

रोमांचक मोड़ पर भारत vs इंग्लैंड, आखिरी दिन
आज भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में जारी पहले टेस्ट मैच का आखिरी दिन है. इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन की और दरकार है जबकि भारत जीत से 10 विकेट दूर है. इससे पहले चौथे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (137 रन) की शतकीय पारियों से भारत ने चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया, जिसने स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए.

IND vs ENG: वो 3 कारण… क्यों भारत की जीत तय, इंग्लैंड को आखिरी दिन 350 रन और गिल को चाहिए 10 विकेट

दिग्गज क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन
भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी का सोमवार को लंदन में निधन हो गया. 77 साल के दिलीप दोषी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. दोषी का टेस्ट करियर भले ही छोटा रहा लेकिन उनकी गिनती भारत के महान स्पिनरों में होती है. दिलीप दोषी ने अपने डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लिए थे. बाएं हाथ के स्पिनर दोषी ने 1979 से 1983 के बीच भारतीय टीम से दम दिखाया. अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 32 साल की उम्र में करने वाले दिलीप दोषी ने कुल 33 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने इन 33 मैचों में 114 विकेट हासिल किए.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

आज क्रिकेट की टॉप न्यूज… 24 जून को होने वाली खेल जगत की बड़ी हलचल



Source link