मंडला में रानी दुर्गावती स्मारक पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर: कैबिनेट मंत्री समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि; नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान – Mandla News

मंडला में रानी दुर्गावती स्मारक पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर:  कैबिनेट मंत्री समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि; नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान – Mandla News


रानी दुर्गामति की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जनप्रतिनिधि।

मंडला में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर रेवांचल पार्क स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

.

श्रद्धांजलि सभा में रानी दुर्गावती को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी वीरता को याद किया गया।

मंत्री बोलीं- रानी दुर्गावती का जीवन प्ररेणादायक

मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि “रानी दुर्गावती का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने साहस और स्वाभिमान से इतिहास में अमर स्थान बनाया।” जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने रानी की गौरवशाली गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की बात कही।

घाट पर चलाया सफाई अभियान।

इसी अवसर पर नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मंत्री उइके, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित कई लोगों ने श्रमदान किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता अभियान रानी दुर्गावती के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान नर्मदा तट की सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

नगर के रेवांचल पार्क में आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें…

कार्यक्रम युवतियों ने दी प्रस्तुति।

कार्यक्रम युवतियों ने दी प्रस्तुति।

स्मारक पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर।

स्मारक पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर।

आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री।

आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री।



Source link