सीहोरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
ऊर्जा और पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग गंगा आश्रम स्थित समाजसेवी सरदार महेंद्र सिंह खनूजा के निवास पर पहुंचे। जहां भाजपा की नपाध्यक्ष अमीता जसपाल अरोरा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। श्री डंग गंगा आश्रम स्थित श्री गुरुद्वारा साहब पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शहर की समस्याओं के निदान को लेकर मंत्री श्री डंग से समाजसेवी सरदार महेंद्र सिंह खनूजा ने चर्चा की। मंत्री ने उनको आश्वस्त करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस विषय में चर्चा कर एक प्रभावी कार्य योजना तैयार कराई जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता समेत सिख समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।
0