VIDEO: आखिरी 2 गेंद पर चाहिए थे 7 रन, वरुण चक्रवर्ती ने छक्का-चौका जड़कर दिला दी जीत, अश्विन बने प्लेयर ऑफ द मैच

VIDEO: आखिरी 2 गेंद पर चाहिए थे 7 रन, वरुण चक्रवर्ती ने छक्का-चौका जड़कर दिला दी जीत, अश्विन बने प्लेयर ऑफ द मैच


Last Updated:

Varun Chakravarthy smashed 6 and 4 in last over: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपने बल्ले का ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया.

वरुण चक्रवर्ती आखिरी ओवर में चौके-छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

नई दिल्‍ली. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को हमेशा उनकी गेंदबाजी के लिए याद किया जाता है. बैटिंग में उनसे शायद ही कोई उम्मीद की जाती हो लेकिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में उन्होंने अपने बल्ले का ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया. वरुण चक्रवर्ती ने रविवार को तब छक्का और चौका जड़ दिया, जब उनकी टीम डिंडीगुल ड्रैगंस को 2 गेंद में 7 रन की जरूरत थी. डिंडीगुल ड्रैगंस ने वरुण के इस कमाल के चलते सलेम स्पार्टंस को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराया.

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रविवार को डिंडीगुल ड्रैगंस और सलेम स्पार्टंस का मुकाबला हुआ. सलेम स्पार्टंस ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 188 रन बनाए. उसकी ओर से निधीश राजगोपाल ने सबसे अधिक 74 रन बनाए. उन्होंने 47 गेंद की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. राजेंद्रन विवेक ने 35 और सनी संधू ने 25 रन की पारी खेली. डिंडीगुल ड्रैगंस के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके.



Source link