Last Updated:
संजय मांजरेकर का मानना है कि पांच मैचों की सीरीज के अंत तक पंत इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में पंत राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं.
क्या पंत तोड़ेंगे राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे दिन के खेल में ऋषभ पंत पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया. इसके बाद संजय मांजरेकर ने उप-कप्तान की जमकर तारीफ की. मांजरेकर का मानना है कि पांच मैचों की सीरीज के अंत तक पंत इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में पंत राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं.
मांजरेकर ने कहा, “इंग्लैंड में टेस्ट में भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा शतक राहुल द्रविड़ के नाम हैं. इस सीरीज के खत्म होने तक पंत राहुल द्रविड़ की बराबरी कर सकते हैं या उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं. पंत उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड में लगातार पांच अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें डॉन ब्रैडमैन, हैंसी क्रोनिए, शिवनारायण चंद्रपॉल, कुमार संगकारा और डेरिल मिशेल भी शामिल हैं. इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ सात अर्धशतकों के साथ सबसे ऊपर हैं.”
उन्होंने कहा कि पंत का विकेटकीपर होना उनकी उपलब्धियों को और भी खास बनाता है. “जब आप ऋषभ पंत की सभी उपलब्धियों को देखते हैं तो पहली प्रवृत्ति उन्हें केवल एक बल्लेबाज के रूप में देखने की होती है . वह एक विकेटकीपर भी हैं. यही बात इसे लगभग अविश्वसनीय बनाती है.”
Contact: satyam.sengar@nw18.com