IND vs ENG : हार पर कोच गौतम गंभीर का कप्तान शुभमन गिल से उलट बयान, बोले – ‘हमारे टॉप बैटर भी तो..’

IND vs ENG : हार पर कोच गौतम गंभीर का कप्तान शुभमन गिल से उलट बयान, बोले – ‘हमारे टॉप बैटर भी तो..’


Last Updated:

IND vs ENG Highlights : इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम जीत का दम दिखाकर पांच विकेट से हार गई. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा लेकिन कोच गौतम गंभ…और पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि कैच तो छूटते ही हैं…

हाइलाइट्स

  • इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम को मिली हार
  • शुभमन गिल ने हार के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा
  • कोच गौतम गंभीर बोले – टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी कई बार फेल हो जाते हैं

लीड्स. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम को पांच विकेट से अप्रत्याशित हार मिली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा. गिल ने कहा कि निचले क्रम के बल्लेबाजों का रन नहीं बन पाना हार का अहम कारण रहा. इधर, कोच गौतम गंभीर का बयान इससे उलट रहा. उन्होंने कहा कि सबसे बेहतरीन फील्डरों से भी कैच छूट जाता है. किसी ने भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ा. ऐसा हो जाता है. उम्मीद है कि हम इन गलतियों से सीखेंगे. अच्छी बात यह है कि पूरे 5 दिनों में हमारे पास मैच जीतने के कई मौके थे. टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी कई बार फेल हो जाते हैं.

कोच गंभीर ने कहा, ‘मैं यहां बैठकर किसी एक को दोष नहीं दूंगा. न ही यह कहूंगा कि हम इसलिए हारे क्योंकि निचला क्रम रन नहीं बना पाया. हम साथ जीतते हैं और साथ हारते हैं. कई बार हमारे टॉप बल्लेबाज भी फेल होते हैं. ऐसा क्रिकेट में होता रहता है.’

मैच के दौरान 8 कैच छूटने पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर ने कहा, ‘कैच तो छूटते ही हैं. दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी भी कैच छोड़ते हैं. ऐसा नहीं है कि कोई जानबूझकर कैच छोड़ता है.’

हार के बाद गिल बोले – ‘निचले क्रम से रन नहीं बने
गिल ने मैच के बाद कहा, ‘हमने कैच छोड़े और निचले क्रम से भी रन नहीं बने. फिर भी टीम पर गर्व है. हम 430 के करीब रन बनाकर पारी घोषित करने की सोच रहे थे लेकिन निचले क्रम पर रन नहीं बनने से मुश्किल हो गई. जल्दी से विकेट गिर गए. हमें आने वाले मैचों में इसमें सुधार करना होगा.’ हालांकि गिल ने कैच छूटने पर फील्डरों का बचाव किया. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘इस तरह की विकेटों पर आसानी से मौके नहीं मिलते. युवा टीम है और सीख रही है. उम्मीद है कि इन पहलुओं पर आगे बेहतर प्रदर्शन होगा.’

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homecricket

क्या डिफेंसिव हो गए थे शुभमन गिल? गौतम गंभीर बोले – ‘अच्छे बात यह है कि…’



Source link