Last Updated:
Chausath Yogini Temple Ujjain: उज्जैन में एक अत्यंत प्राचीन मंदिर है, जो तंत्र सिद्धि के लिए विशेष माना जाता है. इस मंदिर को तंत्र की देवी के नाम से भी जाना जाता है.
उज्जैन. धार्मिक नगरी उज्जैन में कण-कण में शिव का वास है. यहां शिव के साथ शक्ति भी विराजमान है. ऐसा ही एक प्रसिद्ध मंदिर उज्जैन के नयापूरा क्षेत्र में देखने को मिलता है, जो तंत्र सिद्धि के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां आम श्रद्धालु के साथ-साथ तंत्र क्रिया से जुड़े तांत्रिक भी माता की भक्ति करने आते हैं. यह मंदिर चौंसठ योगिनी के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है. बता दें कि 26 जून से गुप्त नवरात्रि शुरू होने वाली है. इसमें तंत्र क्रिया का विशेष महत्व रहता है. तांत्रिक अपनी शक्तियों को बढ़ाने के लिए इस मंदिर में कई पूजा व अनुष्ठान करते हैं.
मंदिर का इतिहास
साधना सिद्ध करने आते हैं तांत्रिक
संतान की कामना लेकर पहुंचते हैं भक्त
पुजारी मनीष व्यास के अनुसार दुनिया भर के तांत्रिक सिद्धि प्राप्त करने मंदिर आते हैं. दिन हो या रात नवरात्र के दौरान यहां हवन चलता रहता है. यहां खासकर असम और पश्चिम बंगाल के तंत्र साधक आते हैं. मंदिर में विशेष रूप से पुत्र प्राप्ति के लिए पूजन किया जाता है. कई तरह की मनोकामना लिए हर रोज माता के भक्त दर्शन को आते हैं. नवरात्र में तांत्रिकों के माध्यम से यहां पूजन करवाते हैं.