आगर मालवा में भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं बरसी मनाई। स्थानीय मार्केटिंग प्रेस छावनी में कार्यक्रम में इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में चिह्नित किया गया।
.
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचला। उन्होंने निर्दोष लोगों को जेलों में प्रताड़ित किया।
इमरजेंसी के दौरान बीजेपी के बड़े नेताओं को जेल में डाला गया
जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने बताया कि बिना कैबिनेट की अनुशंसा के मध्यरात्रि में आपातकाल लगाया गया। जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नांडिस समेत कई नेताओं को जेल में डाला गया। मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाए गए।
मीसाबंदियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। चंद्रमणि परमार, आभा चोपड़ा, रमेश परमार, बद्रीलाल सोनी, रामचंद्र कसेरा और शांतिलाल देसाई को शॉल, श्रीफल और माला से सम्मानित किया गया। विधायक मधु गेहलोत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एनएसयूआई ने कहा- बीजेपी अफसरों को पार्टी का कार्यकर्ता बना रही है
कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर ने आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के कार्यक्रम के लिए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार किस नियम के तहत विभागों को आदेश जारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर शासकीय अधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ता बनाने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में महिलाओं की