पिता ने लॉकर खोला तो उड़े होश, फिर बेटी ने बताई पूरी कहानी

पिता ने लॉकर खोला तो उड़े होश, फिर बेटी ने बताई पूरी कहानी


Last Updated:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छात्रा से पहले ज्यादती की गई. फिर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख के जेवर और कैश ऐंठे लिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया है.

ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला
  • ज्यातदी करने के बाद लड़के ने पीड़िता को किया ब्लैकमेल
  • धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने घर में की चोरी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा को दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने इतना धमकाया कि उसने 50 लाख के जेवर कैश लाकर सौप दिया. नाबालिग को रेप के बाद ब्लैकमेल किया जा रहा था. आरोपी युवक ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. फिर करीब 50 लाख रुपये कीमत के 49 जेवराती सोना, 400 ग्राम चांदी और 80 हजार रुपए ऐंठ लिए. इसके बावजूद भी आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा. जब छात्रा के पिता ने लॉकर खोला तब इसका खुलासा हुआ. इसके बाद छात्रा ने पिता को सारी बात बताई और थाने में शिकायत की. वहीं पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी से सारा समान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की नाबालिग दसवीं की छात्रा है और उसके एक पिता बड़े कारोबारी है. छात्रा के घर के पास ही उसकी सहेली की दुकान है. इस पर सहेली का भाई शिवम भदौरिया बैठता है. सहेली के घर आते-जाते समय छात्रा की शिवम से दोस्ती हो गई थी. शिवम का भी घर पर आना जाना शुरू हो गया था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अगस्त 2024 में शिवम ने छात्रा को प्रपोज कर उससे शादी करने की इच्छा जताई. छात्रा शिवम की प्यार भरी बातों में आ गई. वह उसे मिलने के लिए बुलाने लगा. तीन अप्रैल 2025 की सुबह छात्रा घर पर अकेली थी तो शिवम वहां पहुंच गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा ने विरोध किया लेकिन प्यार की दुहाई देकर उसने ज्यादती की. इस दौरान उसने छात्रा के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए और अपना कर्ज पटाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा. उसने धमकी दी कि वह उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. उसने छात्रा को मजबूर किया कि वह घर से सोना और कैश चोरी कर उसे लाकर दे.

13 जून को छात्रा ने घर से 49 तौला सोना, पुश्तैनी जेवरात, 400 ग्राम चांदी, 80 हजार रुपये कैश एक बैग में रखकर उसे डीडी नगर गेट नंबर-1 पर मिलकर दे दिए. आरोपी ने यह सोना बैंक के लॉकर में रखकर लोन ले लिया. जिस बैग को छात्रा ने ज्वेलरी और कैश आरोपी बॉयफ्रेंड को दिया था उसमें उसके पिता के आर्म्स लाइसेंस और 10 कारतूस रखे थे. जब पिता को लाइसेंस और कारतूस की जरूरत पड़ी तो अलमारी खोली तब उसमें कुछ नहीं मिला. इसके बाद पूरे घर में हंगामा खड़ा हो गया. फिर पुलिस को सूचना दी गई.

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की तो लॉकर टूटा हुआ नहीं मिला. इससे शक हुआ कि घर का ही कोई सदस्य चोर है. पुलिस ने एक-एक कर सबसे पूछताछ की तो छात्रा पर शक हुआ. तब छात्रा ने जेवर चोरी करने का खुलासा किया. इसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर आरोपी शिवम भदौरिया को घर से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर बताया कि उसके पास अभी एक सीतारानी हार, 12 बोर बंदूक के 10 कारतूस और 80 हजार रुपए है. बाकि सोना उसने बैंक में रखकर 24 लाख रुपये का गोल्ड लोन ले लिया है जो रुपये अभी उसके अकाउंट में है. इसके बाद पुलिस ने सारा पैसा निकाल कर अकाउंट को फ्रीज कर दिया और लोन को चुकता करने के बाद सारा सोना चांदी बरामद कर जब्त किया.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पिता ने लॉकर खोला तो उड़े होश, फिर बेटी ने बताई पूरी कहानी



Source link