Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम का बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड बेहद खराब है. भारतीय टीम ने यहां पहला टेस्ट मैच 1967 में खेला था. लेकिन उसे अभी भी एक जीत का इंतजार है. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की स…और पढ़ें
एजबेस्टन में 7 टेस्ट हार चुकी है टीम इंडिया.
हाइलाइट्स
- भारत को एजबेस्टन में एक भी टेस्ट में जीत नहीं मिली है
- टीम इंडिया एजबेस्टन में 1967 से खेल रही है
- एजबेस्टन में भारत 8 टेस्ट मैच खेल चुका है
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा. भारतीय टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. एजबेस्टन में भारतीय क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है. टीम इंडिया ने इस वेन्यू पर साल 1967 में पहला टेस्ट मैच खेला था. लेकिन 58 साल बाद भी भारत को एजबेस्टन में एक टेस्ट जीत का इंतजार है.शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मैदान पर टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. यानी जो काम भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में नहीं कर पाई, उसे क्या गिल की टीम कर पाएगी. ये तो समय ही बताएगा. लेकिन इतना तय है कि मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है.
भारतीय टीम का एजबेस्टन में लोएस्ट स्कोर 92 रन है
बर्मिंघन के एजबेस्टन क्रिकेट ग्रांउड को 1882 में स्थापित किया गया था. जो वॉर्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का होम ग्राउंड है. इस ग्राउंड पर पहला इंटरनेशनल मैच साल 1902 में खेला गया था. इसके बाद इंग्लैंड की टीम यहां लगातार टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलती है. भारतीय बैटिंग वैसे हमेशा से मजबूत मानी जाती है लेकिन इस वेन्यू पर भारतीय बैटर्स का बल्ला नहीं चला है. भारतीय टीम एजबेस्टन में 16 पारियों में 2 बार 300 का आंकड़ा छू पाई है जबकि उनका लोएस्ट स्कोर 92 रन रहा है. भारतीय टीम ने जब 1967 में यहां पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी तब वह पहली पारी में 92 रन पर ढेर हो गई थी. इस टेस्ट को इंग्लैंड ने 132 रन से जीता.
साल 2011 में एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड की ओर से 294 रन की पारी खेली थी. उस टेस्ट को इंग्लैंड ने 242 रन से जीता था. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 710 रन बनाए. ये एजबेस्टन में टेस्ट की एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर है. साल 2022 में भारत ने इंडिया को को 378 रन का टारगेट दिया था जो इंग्लैंड ने 76.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था.
इंग्लैंड में 14 टेस्ट सीरीज हार चुकी है टीम इंडिया
भारतीय टीम इंग्लैंड में 14 टेस्ट सीरीज हार चुकी है. इस दौरान उसने 3 जीते और 2 बार ड्रॉ खेली. इंग्लैंड की परिस्थितियों में भारतीय टीम का जीत का प्रतिश 13 है.
इंग्लैंड दौरे पर भारत का टेस्ट शेड्यूल
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक, चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होगा. सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक द ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें