स्कूल का प्लास्टर गिरा, 3 छात्राएं और शिक्षक घायल: जर्जर भवन में चल रही थी क्लास, झाबुआ के मेघनगर की घटना – alirajpur News

स्कूल का प्लास्टर गिरा, 3 छात्राएं और शिक्षक घायल:  जर्जर भवन में चल रही थी क्लास, झाबुआ के मेघनगर की घटना – alirajpur News


झाबुआ जिले के एक स्कूल की छत से प्लास्टर गिरने से तीन छात्राएं और एक शिक्षक घायल हो गए। सभी को थांदला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मेघनगर स्थित मदरानी संकुल के उमरादरा प्राइमरी स्कूल की है।

.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 10 बजे चौथी और पांचवीं के कुल 45 बच्चे कक्षा में पढ़ रहे थे। कुछ बच्चे होमवर्क चेक कराने के लिए शिक्षक के पास गए थे। इसी दौरान अचानक अगले हिस्से का प्लास्टर गिर गया। बाकी बच्चे सुरक्षित बाहर निकल गए।

स्कूल भवन काफी पुराना और जर्जर है। प्रशासन ने पहले ही निर्देश दिए थे कि जर्जर भवनों में कक्षाएं न लगाई जाएं। फिर भी यहां पढ़ाई जारी थी। इस स्कूल में मुख्य रूप से आदिवासी समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं।

एसडीएम रितिका पाटीदार ने बताया कि वे तुरंत मौके पर पहुंचीं। मामले की जांच की जाएगी कि निर्देशों के बावजूद जर्जर भवन में कक्षाएं क्यों लगाई जा रही थीं। शासन स्कूल भवनों के रखरखाव के लिए फंड देता है।



Source link