खरगोन में साइक्लोनिक सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
खरगोन में साइक्लोनिक सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे पहाड़ी इलाके के कुंदा नदी पर बना सिरवेल झरना बहने लगा है। पिछले 24 घंटों में जिले के बड़वाह में 73 मिमी और सनावद में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनु
.
जिले में अब तक 131 मिमी बारिश रिकॉर्ड
इस साल अब तक जिले में कुल 131 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 87 मिमी बारिश हुई थी। लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है और अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में नदी-नालों में पानी बह रहा है। बारिश के कारण खेती-बाड़ी का काम भी फिलहाल रुका हुआ है।
जिले में औसतन 34.6 मिमी बारिश हुई।
औसतन 34.6 मिमी हुई बारिश
जिला भू-अभिलेख के अनुसार पूरे जिले में औसतन 34.6 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा कहां कितनी बारिश हुई:
- खरगोन- 22 मिमी
- गोगांवा- 20 मिमी
- सेगांव- 18 मिमी
- भगवानपुरा- 23 मिमी
- भीकनगांव- 26 मिमी
- झिरन्या- 34 मिमी
- महेश्वर- 30 मिमी
- कसरावद- 40 मिमी